करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसीलक्षेत्रकपूरपुर के पास रेलवे लाइन के करीब 30 वर्षीय युवक की सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया

*रिपोर्ट / परमजीत सिंह के साथ मैनुद्दीन की खास रिपोर्ट*

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसीलक्षेत्र अन्तर्गत कपूरपुर के पास रेलवे लाइन के करीब एक 30 वर्षीय युवक की सुबह ग्रामीणों द्वारा लाश देखी गयी, देखते ही देखते लोगो की वहा काफी भीड़ जमा हो गयी। लेकिन काफी देर तक मृतक युवक की पहचान नही हो सकी। संदिध परिस्थितियो में मिले शव को लेकर लोगो द्वारा तरह-तरह के कयाश लगाये जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुँची करनैलगंज पुलिस द्वारा आस-पास के लोगो के माध्यम से उसकी पहचान करायी गयी तो उसकी शिनाख्त दयाननद मौर्य पुत्र रामसिंह मौर्य दलालटोला, थाना कटराबाजार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। 





पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है। पुलिस का कहना पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मौके पर  पहुँचकर विधिक कार्यवाही में जुटी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने