जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार /9621040845
करनैलगंज। बालूगंज निवासी नवीन गुप्ता ने टीजीटी परीक्षा उत्तीर्ण कर उस विद्यालय में शिक्षक पद पर नियुक्ति हासिल की है, जहां उन्होंने कभी स्वयं विद्यार्थी के रूप में शिक्षा ग्रहण की थी। नवीन की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के शिक्षकों और उनके मित्रों में भी खुशी का माहौल है।नवीन के पिता नंद किशोर गुप्ता इसी कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में वरिष्ठ बाबू के पद पर कार्यरत हैं। पुत्र की नियुक्ति के समय पिता द्वारा स्वयं नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। नवीन बचपन से ही इसी विद्यालय में शिक्षक बनने की इच्छा रखते थे। उन्होंने संकल्प लाइब्रेरी में नियमित और गहन अध्ययन
करते हुए अपनी मेहनत को सफलता में बदला।नवीन इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं। उनकी उपलब्धियों में NDA, JRF, LT ग्रेड तथा KVS में PGT जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। नवीन की सफलता की खास बात यह भी है कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियों का संबंध इसी विद्यालय से रहा है। उनके बाबा इसी कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रहे, जबकि छोटे बाबा गणित विषय के प्रवक्ता के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजाराम ने नवीन का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवीन के पुराने साथी राजकुमार, अंकित, महेश पांडेय, दीपक, बबलू और शैलेन्द्र ने मिठाई बांटकर उनकी सफलता पर खुशी जताई और आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।नवीन की उपलब्धि को लेकर संकल्प लाइब्रेरी की ओर से भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उनकी सफलता ने मेहनत, लगन और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश की है।