लखनऊ:87 लाख लाभार्थियों को ऑनलाइन पेंशन जारी मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के लिए 871 करोड़ रुपये की जारी की धनराशि `







रिपोर्ट वीरेंद्र कुमार के साथ  बुधराम की खास रिपोर्ट
            Mob/9005536157/9455637419

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 87 लाख लाभार्थियों को ऑनलाइन पेंशन जारी की है. लाभार्थियों के लिए 871 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है. सीएम योगी ने आज 3 अप्रैल सुबह 10 बजे अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक- एक लाभार्थी से संवाद करते हुए उनकी समस्या सुनी और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन जारी की. साथ ही उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी लोगों से कहा.
सीएम योगी ने बताया कि जरूरतमंदों को कोरोना संक्रमण के दौरान आर्थिक संकट से निपटने में मदद की पहल की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर दो महीने की पेंशन राशि एक साथ उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. सीएम ने कहा, ‘किसी को कोई भी दिक्कत हो तो अधिकारियों को बताएं.’
आपको बता दें कि ये पेंशन राशि समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशिक्तिकरण, महिला कल्याण विभाग की ओर से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं और कुष्ठजनों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं की है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने