रिपोर्ट// वीरेन्द्र कुमार
करनैलगंज, गोण्डा। कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान हथेली पर रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को करनैलगंज व्यापार मंडल द्वारा माला पहनाकर, पुष्प बरसाकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान जहां पूरे देश के लोग अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गये हैं वहीं पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। गुरुवार को करनैलगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल सिंह की अगुवाई में नगर के सकरौरा चौराहे के पास स्थित सुपर स्टोर के सामने पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को माला पहनाकर, उन पर पुष्प बरसाकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ज्ञान चंद गुप्ता, सीओ कृपाशंकर कनौजिया, कोतवाल केके राणा, नगर चौकी प्रभारी रणजीत यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा
पत्रकारों में अशोक कुमार शुक्ला, राजेश सोनी, शिवानंद जायसवाल, अजीत दीक्षित, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रितेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के उमेश चन्द्र मिश्र, सरदार पृथीपाल सिंह उर्फ पाले, अल्ताफ राईनी, धर्मेन्द्र रस्तोगी, अब्दुल कलाम, रामजी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया।