करनैलगंज गोण्डा-गोंडा यूपी- गरीब असहाय जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देने के लिए घर घर पहुंच रही करनैलगंज कोतवाली की पुलिस

करनैलगंज गोण्डा-
थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा घर घर जाकर जरूरतमन्दो को खाद्य सामग्री देने का अभियान 12 वे दिन भी जारी
थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक के के राणा के नेतृत्व में कांस्टेबल मुहर्रिर अखंड प्रताप सिंह द्वारा एवं स्वयं के द्वारा जरूरतमन्दों के घर पर जाकर भोजन एवं खाद्यसामग्री पहुचाने के अभियान में काशीराम कालोनी कस्बा करनैलगंज,बालकराम पुरवा, मो0 सकरौरापूर्वी व पश्चिमी आदि स्थानों गरीब बेसहारा असहाय परिवार के पास जाकर खाद्य सामग्री एवं भोजन प्रदान किया गया! तथा थाने की गाड़ियों के माध्यम से असहायों को सामग्री भेजा गया ,तथा आश्वासन दिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर और भी प्रदान किया जाएगा ! आज दिनांक 6.4.20 में थाना कोतवाली कर्नलगंज से जनसहयोग से कुल लगभग 200 घरों पर जाकर भोजन दिया गया एवं कुल 30 घरों में खाद्य सामग्री पहुँचाई गयी! जिसमे हे0का0 जयप्रकाश यादव,का0 जयसिंह,म0का0 सीमा यादव, म0का0 प्रीति दीक्षित ने सहयोग प्रदान किया।
प्रत्येक पैकेट में समान
1- आटा -5 किलो
2- चावल-3 किलो
3- आलू -3 किलो
4- प्याज – 1किलो
5- दाल – 500 ग्राम
6- सरसो तेल – 250 ग्राम
7-नमक – 1 पैकेट
8 – मसाला – 1पैकेट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने