आयुष कवच एप डाउनलोड करें - डॉ. जितेंद्र सिंह


रिपोर्ट वीरेन्द्र कुमार


करनैलगंज (गोण्डा)। डॉ राम मनोहर लोहिया  अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद  के समन्यक डॉक्टर समीर सिन्हा  एवं जनपद गोंडा के नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला के समस्त कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्र के आम जनमानस को आयुष कवच एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। बैकुण्ठ नाथ महाविद्यालय कर्नलगंज गोंडा के कार्यक्रम अधिकारी क्रमशः डॉ संजय शुक्ल व डॉ. संतोष मिश्र एवम  छात्र-छात्राओं
 ने राष्ट्रीय सेवा योजना आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा तैयार आयुष कवच माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश आयुर्वेद ऋषि परंपरा का प्रसाद है। यह ज्ञान विज्ञान का भंडार है। वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण से लड़ने हेतु आयुर्वेदिक उपाय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्यंत कारगर है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने हेतु आयुष कवच ऐप को डाउनलोड कर लाभान्वित होने का कष्ट करें। कोरोंना महामारी के चलते लाकडाउन के लक्ष्मण रेखा से बाहर निकलने की बैचेनी फिर बीमारी का डर और बेकारी की चिंता ने आज सबका जीना मुश्किल कर दिया है। भविष्य के भय से पूरी मानवता भयभीत है परन्तु संकट की इस घड़ी से बाहर न निकलने के लिए हर स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के बावजूद अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। जब तक ईश्वरीय प्रेरणा से हमारे चिकित्सक एवम वैज्ञानिक इसका इलाज नही ढूढ लेते है तब तक इस रोग से बचाव के उपायों को हमे अपने दैनिक जीवन मे अपनाना होगा। यही एक मार्ग बचा है जो संसार को इस महामारी से मुक्ति दिला सकता है। उक्त बातें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष मिश्र ने आयुष कवच एप डाउनलोड करने  से अभिभूत होकर सम्पूर्ण विश्व के सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना करते हुए  कहीं, इस क्रम में बताते चलें कि भोजन की आस लगाये बैठें किसी जरूरतमंद को मायूस न होना पडे़ इस पावन संकल्प के साथ जारी पुनीत अभियान से जुड़कर एक तरफ जहाँ समाज के सुसम्पन्न जनों सहित सामाजिक संस्थाओं की तरफ से मदद का हाथ आगे बढ़ाकर अपनी मानवीय संवेदना का लगातार बेहतरीन परिचय दिया जा रहा है। तो वहीं हर भूखे को भोजन मिलें इस पवित्र उद्देश्य की पूर्ति के लिए अब धार्मिक संस्थाएं भी इस भोजनालय में आशीर्वाद रूपी
 अन्न प्रदान कर अपने ईष्ट एवं आराध्य से इस नेक पहल के सफलता की कामना के साथ खुले मन से सहयोग प्रदान करने के लिए आगे आने लगी है। इसे अपना सौभाग्य मानते हुए आज सुबह भोजन वितरण हेतु तैयार हो रहे सत्तु-बाटी को मिलाकर कुल लगभग 50 से अधिक लोगों के दरवाजे तक जाकर सुरक्षित रूप से भोजन पैकेट वितरण करने के कार्य में लगे मुख्य रूप से शामिल कर्मवीर साथियों में पूर्व छात्र   दीपक वर्मा, मनोज पाण्डेय, अन्नू पाण्डेय,गुड्डू केशरी, रणजीत वर्मा,अजय यादव,राज सैनी, रामबाबू वर्मा,  अनिल मिश्रा, लल्लन वर्मा,बब्लू  सहित सबके प्रति सुख- समृद्धि एवं आरोग्य की ईश्वरीय कामना के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने