रिपोर्ट /वीरेन्द्र कुमार
गोँडा कर्नलगंज आज दिनांक 15-12-2020 को समय करीब 15:00 बजे गोंडा- करनैलगंज रोड पर चौरी चौराहा से गोण्डा की तरफ कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल
सवार जो गोंडा की तरफ जा रहा था अचानक अनियंत्रित होकर एक स्कूली छात्रा जो साइकिल से जा रही थी को टक्कर मार दिया जिससे छात्रा व मोटरसाइकिल चालक दोनों वही गिर गए जिससे दोनों को काफी चोटे आयी तभी संपूर्ण समाधान दिवस तहसील करनैलगंज से जिलाधिकारी गोंडा डॉ0 नितिन बंसल व
पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय लौट रहे थे कि रास्ते में दोनो को घायल पड़े देखकर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोंडा ने रुक कर अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल गोंडा भिजवाया जहां पर दोनों इलाजरत हैं पुलिस अधीक्षक गोंडा की इस तत्परता से दोनों घायलों की जान बच गई।
संवाददाता अनिल कुमार