गोण्डा - जिले में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के झंझरी ब्लाक अन्तर्गत एक 35 वर्षीय विवाहिता की घर मे गला काटकर हत्या कर दी गयी

*रिपोर्ट // वीरेन्द्र कुमार*

*Mob / 9621040845*

गोण्डा - जिले में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के झंझरी ब्लाक अन्तर्गत एक 35 वर्षीय विवाहिता की घर मे गला काटकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। वही घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय,एएसपी सहित पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
 मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में 
जुटी हुई है। वहीं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय का कहना है कि कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरी ब्लॉक के निकट विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  विधिक कार्रवाई में लगी हुई है, जांच के दौरान पता चला है कि विवाहिता को पहले भी परेशान किया जा रहा था फिलहाल मृतक महिला के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके से आलाकत्ल बरमाद हुआ है। जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने