गोंडा - पुलिस अधीक्षक गोंडा ने थाना छपिया का किया वार्षिक निरीक्षण

 रिपोर्ट // वीरेन्द्र कुमार

  आज दिनांक 15.02.2021 को थाना छपिया के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे *पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय* ने सबसे पहले फीता काटकर थाना गेट का उद्घाटन  किया तत्पश्चात गार्द की सलामी लेकर थाना परिसर के आरक्षी बैरक, भोजनालय, कार्यालय, भवन एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना
 परिसर के आवासीय भवनों, भोजनालय, शौचालय, कार्यालय आदि को स्वच्छ रखनें, विवेचना निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण, वांछित अभियुक्तो, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाने पर उपस्थित समस्त चौकीदारों से उनके कार्यों के बारे में पूछताछ की एवं थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षक एवं आरक्षीगणों से शास्त्रों के रख-रखाव, उनके इस्तेमाल तथा खोलने व जोड़ने की जानकारी ली तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष छपिया को थानास्टाफ का नियमित सम्मेलन करने व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका सक्षम स्तर से निस्तारण कराने के भी निर्देश दिये ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने