कर्नलगंज गोँडा - सन्त रविदास जयन्ती के पावन पर्व पर कम्पोजिट विद्यालय उपजिलाधिकारी शत्रोहन पाठक द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया

*रिपोर्ट  // वीरेन्द्र कुमार*

करनैलगंज/गोण्डा - शनिवार को सन्त रविदास जयन्ती के पावन पर्व पर कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज मे एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया ।
 कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी शत्रोहन पाठक द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात स्कूली बच्चो द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से उपजिलाधिकारी सहित मौजूद लोग बहुत ही अभिभूत हुए । 
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र /छात्राओ को मुख्य अतिथि द्वारा निशुल्क बैग प्रदान किया गया।
इसके पश्चात प्र0अ0कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज, खण्ड शिक्षाअधिकारी करनैलगंज  तथा उप जिलाधिकारी करनैलगंज द्वारा विद्यालय परिसर मे ही वृक्षारोपण किया गया। आरोपित पौधो की सुरक्षा हेतु  ट्री गार्ड प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक शाखा सकरौरा के सौजन्य से विद्यालय को प्रदान किया गया।
 कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक द्वारा मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बच्चो के भाषण गीत के पश्चात आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे प्र0अ0कम्पोजिट विद्यालय दिनेश कुमार सिंह, वकील अहमद ,गौसिया शम्सी, चितरंजन  त्रिपाठी, सविता मिश्रा, रेशमा सिद्दीकी, रागिनी सिंह, प्रदीप कुमार मौर्या तथा प्रदीप कुमार  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने