गोंडा -कटरा बाजार/समाजवादी पार्टी का एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ

  रिपोर्ट // वीरेन्द्र कुमार

कटरा बाजार गोण्डा। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बजाते हुए समाजवादी पार्टी का एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। बुधवार को किसान डिग्री कॉलेज रामापुर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा प्रांगण जय अखिलेश जय समाजवाद के उदघोष गुंजयमान हो उठा। मुख्य अतिथि संसद रवि वर्मा

 ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में कोई भी वर्ग खुशहाल नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से चारो तरफ लूट मची हुई है। भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है। धानक्रय केंद्रों पर दलालों के बोलबाला है किसानों को समर्थित मूल्य नही मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि बाबा की सरकार में न तो महिलाएं सुरक्षित है और न ही आम इंसान। कहा कि सरकार के गलत नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने वालों के खिलाफ धड़ाधड़ मुकदमा दर्ज कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। कार्यकर्ता आपके बेटे व भाई के समान है और इनका उत्पीड़न किसी भी हाल में होने न पाए। कहा कि मौजूदा सरकार चाहे जितना जुल्म कर ले सब याद रखा जाएगा। सदस्य विधान परिषद व पूर्व जिलाध्यक्ष महफूज़ खान ने कहा कि भाजपा सरकार के कथनी व करनी में बहुत फर्क है। पंद्रह पंद्रह लाख रुपये का वायदा करके जनता के हाथों मे जुमला का झुनझुना थमा दिया। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार हिन्दू मुसलमान, अगड़ी पिछड़ी, ऊंच नीच की राजनीति कर भाई भाई को अलग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि आने वाले दिनों में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। और फिर से उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चलने वाला है।हुंकार भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नही है। सब लोग मिलकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें और जन जन तक अखिलेश यादव के संदेश को पहुंचाए। पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि देश के किसान परेशान हैं अन्नदाता सड़कों पर हैं लेकिन उनका सुनने वाला कोई नही है। कहा कि भाजपा का पतन शुरू हो गया है पंजाब निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा का सूफड़ा साफ कर अपना जवाब दे दिया है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, जिलामहासचिव राजेश दीक्षित, पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मसूद आलम खान, वकार खान, रामअवध गोस्वामी, मसूद खान, फहीम उर्फ़ पप्पू, असहाब खान, जियाउल हक शाह, मुजीबुल हसन, निसार अहमद, फरीद खान, वृजेश सिंह, लालबिहारी सरपंच,लेखराज यादव, हरिश्याम दुबे,नूर आलम खान, सईद खां, राजन तिवारी,मोहर्रम अली,दीपक शुक्ला, वकास खान, गुलाम नबी बलराम यादव सुभाष कुमार सिंह सहित हज़ारो की संख्या की में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने