कर्नलगंज/गोण्डा । तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चंगेरिया में कुत्तों ने एक हिरन को नोंचकर घायल कर दिया। कुत्तों से घिरे हिरन को नोंचते देखकर दौड़े ग्रामीणों द्वारा हिरन को बचाने की कोशिश तो की गई लेकिन अन्त में उसकी मौत हो गयी। उक्त जानकारी देते हुये सूरज अवस्थी ने बताया कि हिरन को कुत्तों से बचाने की हम लोगों ने पूरी कोशिश की परन्तु उसकी मौत हो गयी।