रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
कोविड 19 की त्रासदी में उत्तर प्रदेश की समस्त जनता की बेहतरी के लिए
आपके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कदम उठाये गए हैं, विगत वर्ष प्रदेश भर में जब सम्पूर्ण लॉक डाउन चल रहा था तब भी आपके द्वारा समस्त प्रदेश वासियों को राहत पहुंचाने
के लिए विभिन्न प्रकार की सहायतार्थ योजनायें चलाई गयीं इस वर्ष भी कोरोना की दूसरी लहर में सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं आम जन को राहत पहुंचा रही है।
श्री मान जी कोरोना त्रासदी में डीजल पेट्रोल अथवा घरेलू गैस की कीमतें आसमान छु रही हैं।
दाल तेल सब्जियों के दाम भी कुछ कम कष्ट नही दे रहे हैं।
ऐसे में जब बन्दी का दौर चल रहा है आमदनी के संसाधनों पर ब्रेक लगी हुयी है, उस पर खाद्य एवं पेट्रोलियम की महंगाई का दंश माध्यम व गरीब परिवारों का जीवन कठिन बनाये हुए है।
तब आपसे निःशुल्क पानी की याचना की जा रही है।
सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्मल परियोजना के तहत 50 रूपये प्रति माह की दर से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, त्रासदी के इस कठिन समय में आम आदमी पर बढ़ते बोझ को कम करने में आपकी सरकार भी थोड़ी सी रूचि दिखाए बोझ के तले दबे सभी जनपद वासियों को स्वच्छ निर्मल परियोजना के तहत मिलने वाला पानी निःशुल्क उपलब्ध करा कर अपना वात्सल्य प्रदान करें।
समस्त प्रदेशवासियों की ओर
से :- प्रदीप कुमार शुक्ला
पुत्र :- श्री राम मनोहर शुक्ल
निवासी :- ग्राम माधवगंज निकट सब स्टेशन धानेपुर
जनपद :- गोंडा उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र :- 8948110800