गोंडा : यूपी - न्यूनतम बैलेंस के नाम पर हो रही कटौती रोकने के लिए गवर्नर को भेजा गया पत्र

रिपोर्ट // वीरेन्द्र कुमार

गोंडा : यूपी


बैंकों द्वारा न्यूनतम बैलेंस के नाम पर बचत खाते से काटे जाने वाली राशि अब खाताधारकों को अखरने लगी है, जिसके विरुद्ध बार एसोसिएशन के वरिष्ट उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र ( सूर्य ) ने आर.बी.आई. गवर्नर को पत्र लिख कर होने वाली कटौती को समाप्त करने की मांग की है।
उन्होंने पत्र में लिखा है की न्यूनतम बैलेंस के नाम पर की जाने वाली कटौती अव्यवहारिक एवं मनमानी है तथा लोकहित व बैकिंग उद्देश्यों के विरुद्ध है।

इस प्रकार की कटौती से लोगों के बैंकों में बचत खाता खोलने का उद्देश्य विफल हो जाता है, कोरोना महामारी से समाज का मध्यम वर्ग बहुत प्रभावित हुआ है है लोगों के रोजगार बन्द पड़े हैं इसलिए बैंकों को उदारता दिखाते हुए न्यूनतम बैलेंस के नाम पर हो रही कटौती बन्द कर देनी चाहिए।
अधिवक्ता श्री मिश्र ने यह भी कहा है की यदि आर.बी.आई.गवर्नर द्वारा इस का संज्ञान नही लिया जाता है तो योजनाबद्ध तरीके से बैंकों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने