कर्नलगंज गोंडा -विद्युत विभाग के अधिकारी जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहे हैं

       रिपोर्ट  - वीरेन्द्र कुमार

कर्नलगंज गोंडा

 तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अंतर्गत ब्लाक हलधरमऊ के ग्राम सभा सोनवार के गड़रियन पुरवा स्थित हजूरपुर रोड के पास लगा बिजली का खंभा टूट कर गिर जाने के कारण गांव में अंधेरा  होने से लोग काफी परेशान हैंं और बारिश के मौसम में विषैले जीव जंतुओं के निकलने का भय बना हुआ है। 
वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उक्त गंभीर समस्या की अनदेखी करके मौन धारण किये हैं। जिससे ग्रामीणों की विद्युत समस्या का त्वरित निराकरण अभी तक नहीं हो सका है एवं दूसरा विद्युत पोल ना लगने से समस्या बरकरार है। अतः शासन की मंशा अनुरूप शीघ्र कार्रवाई करते हुए उक्त टूटे विद्युत पोल की जगह दूसरा पोल लगवाकर समस्या का त्वरित निराकरण कराया जाना जनहित में नितांत अति आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने