मुजेहना गोंडा - ग्राम प्रधान अथवा सचिव ने मिली भगत कर हड़प लिया पशुशेड का पैसा

रिपोर्ट  - वीरेन्द्र कुमार

वि.ख. : मुजेहना

जनपद में सरकारी धन की लूट में अव्वल रहने वाला विकास खण्ड मुजेहना इन दिनों काफी चर्चा में है, यहां से कभी मनरेगा के जरिये तो कभी मार्ग निर्माण के नाम पर की गयी लूट के खुलासे होते रहे हैं। अब जैसे ही नये कार्यकाल की शुरुवात हुयी है पिछले कार्यकाल में सरकारी धन की लूट का पिटारा एक एक कर खुलने लगा है। बता दें की विकास खण्ड के ग्राम पंचायत माधवगंज से पुनः निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव को दुबारा जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।
इसी ग्राम पंचायत के मजरा जालिम सिंह पुरवा के रहने वाले पियारे ने शिकायती पत्र दे कर आरोप लगाया है की ग्राम प्रधान अथवा सचिव ने 2019 / 20 में पियारे के नाम आवंटित पशुशेड का पैसा हड़प लिया है जिसकी कोई जानकारी ग्राम प्रधान अथवा सचिव द्वारा नही दी, जब उन्होने ब्लॉक मुख्यालय जा कर पशुशेड पाने के लिए अधिकारियों से सम्पर्क किया तब इस बात का खुलासा हुआ, साथ ही यह भी पता चला की केवल पियारे ही नही बल्कि गाँव के देवता दीन पुत्र मेवा लाल, पवन कुमार पुत्र दयाराम, बड़का पत्नी बरसाती लाल, भुसैली पुत्र मेवालाल, मायाराम पुत्र नंगा इत्यादि लोगों ने नाम आवंटित पशुषेड का पैसा ग्राम प्रधान अथवा सचिव ने मिली भगत कर हड़प लिया है ।
पियारे पुत्र मनोरथ ने खण्ड विकास अधिकारी को नोटरी स्टाम्प के साथ शिकायती पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने