धानेपुर गोंडा - विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एस. डी व सी.ओ ने थाना परिसर में किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट  - वीरेन्द्र कुमार

धानेपुर : गोंडा

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धानेपुर थाना परिसर में उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह   क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने एस.ओ संजय कुमार तोमर के साथ वृक्षारोपण कर सभी को इस पुनीत कार्य 
के लिए प्रेरित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक तरफ जहां उच्चाधिकारियों ने पेड़ पौधे की महत्ता को समझा एवं आमजन से धरती को हरा भरा बनाने की अपील की तो वहीं थाने का स्टाप भी इस कार्य में पीछे नही रहा एस.आई दिनकर शुक्ल, अम्बुज शर्मा, दयानन्द सिंह, अवधेश यादव सहित सभी पुलिस  कर्मियों ने वृक्षारोपण के इस संकल्प को आगे बढ़ाया ।
वृक्षारोपण के बाद क्षेत्राधिकारी ने  सुरक्षा ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने तथा साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने