कर्नलगंज गोंडा - इसके बावजूद भी यहाँ जिम्मेदारो की कुर्सियां खाली रहती है और फरियादी भटकते

   रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार


करनैलगंज/ गोंडा - तहसील कर्नलगंज के कर्मचारियों के लिए सरकार का आदेश हवा हवाई सावित हो रहा है,अभी हाल ही में एसडीएम द्वारा शासन के निर्देशों का हवाला देकर अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में समय से मौजूद रहने की नोटिस देकर चेतावनी जारी की गई थी। इसके बावजूद भी यहाँ जिम्मेदारो की कुर्सियां खाली रहती है और फरियादी भटकते हैं, लेकिन यहां तो सारा नियम व कानून शून्य नजर आता है

। जनता के लिए सरकार तरह-तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है तथा उनको किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए समय समय पर चेतावनी जारी की जाती है। गरीब कल्याण योजना अंतर्गत जहां सरकार गरीबों को राशन मुहैया करा रही है तथा किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो समय-समय पर अधिकारियों को निर्देशित कर रही है परंतु तहसील कर्नलगंज के रवैया को देखकर लग रहा है की सरकार का आदेश इनके लिए कोई मायने नही रखता। बताते चलें कि तहसील करनैलगंज के  कर्मचारियों का पटल अक्सर खाली देखा जाता है । फरियादी दौड़ते दौड़ते थक जाते हैं लेकिन यहां तहसील के अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंगता। अभी हाल में ही एक बाबू द्वारा लिए गए सुविधा शुल्क का मामला शांत भी नहीं हुआ की सभी बाबू मनमानी करने लगे । आज दिन में लगभग 11:00 बजे सभी बाबू अपने-अपने पटल को छोड़कर गायब रहे। जिससे फरियादियों का नामांतरण वही में आदेश के अंकन, कंप्यूटर फीडिंग तथा मुयाना सहित तमात कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो जाता है वाद कारी व पीड़ित इधर उधर भटकने को मजबूर हो जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने