कर्नलगंज गोंडा-महिला की निजी भूमि पर दबंगो द्वारा जबरन छप्पर रखने की डीएम से हुई शिकायत, कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

महिला की निजी भूमि पर दबंगो द्वारा जबरन छप्पर रखने की डीएम से हुई शिकायत, कार्रवाई की मांग*।                                                                                             कर्नलगंज, गोंडा । थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कादीपुर में एक महिला के घर के सामने की भूमि पर सहन से सटाकर दबंगो द्वारा जबरन छप्पर रखने व मना करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र पत्र देकर पीड़ित महिला ने उसके भूमि से विपक्षी का छप्पर हटवाने एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की है।                                                                                            प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला ग्राम कादीपुर कोतवाली कर्नलगंज का है। जहां की निवासिनी पीड़ित महिला सुमन पत्नी लवकुश ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि विपक्षी राजेन्दर पुत्र श्रीराम,मोनू पुत्र राजेन्दर निवासी ग्राम कादीपुर ने जबरन प्रार्थिनी के घर के सामने उसकी भूमि पर सहन से सटा करके पुराना छप्पर रख लिया है। प्रार्थिनी ने जब रोका तो विपक्षी ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिससे पीड़ित महिला ने उक्त संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थनापत्र देकर प्रार्थिनी की भूमि से विपक्षी का छप्पर हटवाने एवं कार्रवाई करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने