कर्नलगंज गोंडा- श्री बाल रामलीला कमेटी स्थान ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर दूसरे दिन रावण अत्याचार की लीला संपन्न हुई

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

करनैलगंज-गोंडा। श्रीबाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में  क्षेत्र के ब्रह्मदेव स्थान छतईपुरवा में चल रहे श्रीबाल रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार रात में स्थानीय कलाकारों द्वारा रावण अत्याचार और रामजन्म का जीवंत मंचन किया गया। 
जिसे दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे। श्रीराम लीला के मंचन में दिखाया गया कि रावण के अत्याचार से त्राहि-त्राहि करती पृथ्वी गौ माता के रूप में इंद्र, कुबेर, शंकर व ब्रह्मा से जब अपनी आपबीती सुनाती हैं। तब सभी देवता विष्णु भगवान से रावण के अत्याचार का दुखड़ा सुनाते है।
उसके बाद विष्णु भगवान पृथ्वी पर जन्म लेकर रावण के वध करने का आश्वासन देते हैं उधर राजा दशरथ वृद्धावस्था कि और अपने को होता देख चिंतित होते हैं और महर्षि वशिष्ठ को दरबार में आमंत्रित 
कर कहा कि हे महर्षि हमारे बाद अयोध्या का राज पाठ कौन देखेगा और पुत्र प्राप्ति के लिए बहुत चिंतित हो गए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने