रिपोर्ट - आरआर पाण्डेय
प्रतापगढ़। कोहंडौर के सुंदरपुर में रामलीला के मंचन में शुक्रवार को कलाकारों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राम-सीता के विवाह की खुशियां चारों ओर छलकने लगीं।
आदर्श रामलीला कमेटी सुंदरपुर 27 अक्तूबर से रामलीला का मंचन कर रही है। शुक्रवार रात रामलीला के तीसरे दिन धनुष टूटने के दृश्य से शुरू हुई रामलीला में राम-सीता के विवाह का माहौल दर्शकों को आह्लादित करता रहा। जनक ने दरबार लगाकर गुरु विश्वामित्र व महामंत्री आदि से सलाह लेकर अयोध्या में दशरथ दरबार में विवाह का न्योता भेजा। इसके बाद दोनों तरफ शुरू हुई शादी की तैयारियों के बीच कई हास्य के प्रसंग भी दर्शकों को खिलखिलाने पर मजबूर कर गए। हालांकि विवाह की खुशियों के बीच भी धनुष टूटने के बाद वीर रस में हुआ रावण बाणासुर संवाद व परशुराम लक्ष्मण संवाद दर्शकों को याद आकर उनको रोमांचित कर जा रहा था। जनक की भूमिका सत्यप्रकाश मिश्र, सीता की राज वर्मा, राम की राजन, लक्ष्मण की आलोक, विश्वामित्र की अनिरुद्ध व महामंत्री की भूमिका आलराउंडर कलाकार माने जाने वाले विमल मिश्र ने निभाई