प्रतापगढ़ यूपी-प्रतिज्ञा यात्रा की सफलता पर प्रमोद व मोना ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

रिपोर्ट - आर आर पाण्डेय

प्रतिज्ञा यात्रा की सफलता पर प्रमोद व मोना ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

सांगीपुर तथा अठेहा में भी यात्रा के स्वागत में दिखा भारी उत्साह
लखन ऊ, प्रतापगढ़-लालगंज। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को जारी यहां संयुक्त बयान में पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाये जाने के लिए रामपुर खास के कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। श्री तिवारी ने लालगंज तथा सांगीपुर व अठेहा में
 प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत को अकल्पनीय एवं अभूतपूर्व ठहराते हुए कहा है कि कार्यकर्ताओं तथा जनता के इस समर्थन से रामपुर खास के विकास तथा अमन व आन बान शान के लिए उनके तथा विधायक मोना के सेवा संकल्प को मजबूती मिली है। वहीं गुरूवार की देर शाम प्रमोद तिवारी की अगुवाई में सांगीपुर तथा अठेहा में भी पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा का जोरदार स्वागत देखने को
 मिला। प्रतिज्ञा यात्रा में हजारों की संख्या में बाइक रैली को देख भी प्रमोद तिवारी तथा यात्रा में शामिल पार्टी नेताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। कार्यक्रम के







 संयोजन में ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, सुधाकर पाण्डेय, दृगपाल यादव, रिंकू सिंह परिहार, लल्लन सिंह, गीता द्विवेदी, पवन शुक्ला, राम कृपाल पासी, अवधेश सिंह, इरफान, रामबोध शुक्ला का योगदान सराहनीय दिखा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने