सीतापुर यूपी-श्री राजनाथ सिंह मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार के दिनांक 25.11.2021 को ग्रास फील्ड मैदान में

सीतापुर दिनांक 23 नवम्बर 2021 (सू0वि0) पुलिस अधीक्षक सीतापुर के आदेशानुसार श्री राजनाथ सिंह मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार के दिनांक 25.11.2021 को ग्रास फील्ड मैदान, आर०एम०पी० डिग्री कालेज के सामने, जनपद सीतापुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात प्रातः 06.00 बजे से अपरान्ह 05.00 बजे तक निम्नानुसार प्रतिबन्धित रहेगा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी ट्रैफिक डायवर्जन सूचना दिनांक 25.11.2021 के अनुसार आंख अस्पताल सीतापुर से बहुगुणा चौराहे की तरफ सभी प्रकार का ट्रैफिक प्रतिबन्धित रहेगा। आंख अस्पताल से बहुगुणा चौराहे की तरफ जाने वाला ट्रैफिक लालबाग चौराहे से होकर जायेगा। आंख अस्पताल तिराहे से आर0एम0पी0 कालेज की तरफ का ट्रैफिक प्रतिबन्धित रहेगा। कनवाखेड़ा से आर०एम०पी० की ओर आने वाला ट्रैफिक प्रतिबन्धित रहेगा। यह ट्रैफिक राष्ट्रीय राजमार्ग से नवीन चौक अथवा वैदेही वाटिका होकर नगर क्षेत्र में आयेगा। बहुगुणा चौराहे से आंख अस्पताल की तरफ सामान्य ट्रैफिक प्रतिबन्धित रहेगा। सेक्रेड हार्ट स्कूल से बहुगुणा चौराहे की तरफ का ट्रैफिक प्रतिबन्धित रहेगा। 27वीं वाहिनी पीएसी की तरफ से आने वाला समस्त ट्रैफिक वैदेही वाटिका होकर नगर क्षेत्र में आयेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने