बहराइच यूपी-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन 22 नवम्बर को

रिपोर्ट -के के गुप्ता

*उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन 22 नवम्बर को*

बहराइच 20 नवम्बर। मा. उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का 22 नवम्बर 2021 को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री मौर्य जी जरवल कस्बा, कैसरगंज, फखरपुर, टिकोरा मोड़ होते हुए 22 नवम्बर 2021 को अपरान्ह 12ः30 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच पहुंचंेगे। इसके उपरान्त श्री मौर्य अपरान्ह 01ः10 बजे श्री गुल्लाबीर मन्दिर में जनपद बहराइच की लोक निर्माण विभाग/राजकीय निर्माण निगम/सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे तदोपरान्त व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। मा. उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य अपरान्ह 02ः55 बजे प्रेस-वार्ता करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य अपरान्ह 03ः10 बजे राजेन्द्र सिंह बूथ अध्यक्ष मोहल्ला सलारगंज, 03ः25 बजे पारस नाथ साहू बूथ अध्यक्ष मोहल्ला काजीकटरा, 03ः40 बजे मनोज मिर्ची सभासद अग्रसेन चौक व अपरान्ह 04ः00 बजे अरूण कुमार मौर्य भाजपा कार्यकर्ता निकट पानी टंकी स्टेट बैंक के आवास पर जायेंगे। इसके उपरान्त श्री मौर्य अपरान्ह 04ः30 बजे विनोद वर्मा बूथ अध्यक्ष ग्राम जमालुद्दीन थाना कैसरगंज व अपरान्ह 05ः10 बजे पारस निषाद बूथ अध्यक्ष ग्राम तपेसिपाह के आवास पर जायेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य सांय 05ः20 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने