गोंडा यूपी-सोनबरसा पोखरा आश्रम के मुख्यद्वार का निर्माण कराये जाने से पूर्व हुआ भूमि पूजन।

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

सोनबरसा पोखरा आश्रम के मुख्यद्वार का निर्माण कराये जाने से पूर्व हुआ भूमि पूजन।

सोनबरसा, गोंडा

क्षेत्र के सोनबरसा पोखरा स्थित ज्वाला माता मन्दिर के आश्रम का मुख्य द्वारा का निर्माण कार्य शुरू कराने से पूर्व आश्रम के महंत छोटे बाबा द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन आचार्य अंकित तिवारी से सम्पन्न कराया गया।
आश्रम के महंत से मिली जानकारी के मुताबिक़ आश्रम पुराना मुख्यद्वार अत्यंत सकरा और पुराना था जो जर्जर होने की वजह से कई महीने पहले टूट गया था, आश्रम के मुख्यद्वार का निर्माण काफी दिनों से प्रस्तावित था जन सहयोग से अब इसका निर्माण कराने का संयोग बन रहा था, निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले भूमि पूजन किया गया है।

इस मौके पर यजमान के रूप में मौर्या   मिष्ठान भण्डार के संचालक हरिराम मौर्या, अर्जुन प्रसाद, तेरस लाल, रघुराज वर्मा, जय प्रकाश चौबे, वीरेंद्र कुमार, पवन कौशल, राम भूल वर्मा सहित दर्जनों अनुयायी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने