रिपोर्ट- के के गुप्ता के साथ धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
श्रावस्ती -- आंधी और तूफान से हुए किसानों की फसलों की छति पूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार एवं फसल बीमा कंपनी की ओर से जिले में क्राफ कटिंग व मड़ाई करवाकर उत्पादन रिपोर्ट आंकलन की जा रही है । इसी परिप्रेक्ष्य में गुरूवार को श्रावस्ती जिला अधिकारी ने तहसील इकौना के ग्राम मोहनीपुर में क्रॉफ कटिंग एवं मड़ाई से निकले फसल के उत्पादन का आंकलन किया गया । श्रावस्ती जिला अधिकारी नेहा प्रकाश ने तहसील इकौना ग्राम मोहनीपुर में किसान रत्तीराम पुत्र झींगुर
सिंह के धान खेत में गुरुवार को एक विश्वा में लगी धान की फसल की क्रॉफ कटिंग एवं मडाई कराकर उसके उत्पादन की जानकारी लिया । ग्रामीण किसानों के मौजूदगी में 10 * 10 * 10 = एक विश्वा भूमि में 22 किलो 280 ग्राम धान का उत्पादन निकाला गया । जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्रावस्ती में आने के बाद पहली बार क्राफ्ट कटिंग कराने गांव में आयी हूं । इसका आंकलन करके शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी । फसल बीमा डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आर पी यादव ने बताया कि तहसील इकौना क्षेत्र में 82 ग्राम पंचायतों में क्रॉफ कटिंग का काम चल रहा है । अब तक ग्राम पूरेदीननामगढ़ ,अकबरपुर, विदुहनी, अंधरपुरवा, मनोहरापुर, महरौली आदि क्राफ्ट कटिंग कराई जा चुकी है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में 4 किसानों के खेतों से क्रॉप कटिंग करायी जा रही है । उसके मापदंड के अनुसार फसल बीमा कंपनी किसानों के नुकसान की छतिपूर्ति का आंकलन करते हुए फसल बीमा धनराशि किसानों को खाते में भेजी जाएगी इस मौके पर उप जिलाधिकारी आर पी चौधरी, कांनूनगो घनश्याम पाठक, लेखपाल विजय कुमार ,फसल बीमा तहसील समन्वयक भिनगा अमित कुमार ,जमुनहा सुभाष कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।