लखनऊ यूपी-अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सभी भर्तियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत करेगा लेखपाल भर्ती

रिपोर्ट- के के गुप्ता
रिपोर्ट आशा पाठक
रिपोर्ट- डॉक्टर सोनी शर्मा

लखनऊ यूपी -इन पदों को पांच चरणों में भरा जाएगा। इसके लिए इसी माह से विज्ञापन निकालने की तैयारी है और जनवरी से फरवरी के बीच परीक्षाएं कराने की तैयारी है।

आचार संहिता से पहले विज्ञापन
आयोग विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इन पदों के लिए आवेदन लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देना चाहता है, जिससे किसी तरह का कोई विवाद न फंसे। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार सदस्यों के साथ इस संबंध में बैठक कर चुके हैं, जिससे भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जा सके।

50 हजार से अधिक खाली हैं पद
यूपी में समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया गया था। आयोग ने इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल 17,99,052 शामिल हुए थे। समूह ‘ग’ के वैसे तो 50 हजार से अधिक पद खाली हैं, लेकिन पहले चरण में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके बाद शेष बचे पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग चाहता है कि समूह ‘ग’ के रिक्त सभी पदों को एक साल के अंदर भर लिया जाए, जिससे पीईटी में शामिल होने वालों को इसका लाभ मिल सके।

कंप्यूटर के साथ अंग्रेजी जरूरी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सभी भर्तियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत करेगा। ऑनलाइन आवेदन लेने के साथ ही जरूरत के आधार पर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने पर भी विचार किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया का सभी काम अलग-अलग एजेंसियों को दिया जाएगा, जिससे पारदर्शी प्रक्रिया बनी रहे। आयोग इसके साथ ही सभी भर्तियों के लिए पाठ्यक्रम जारी करेगा, जिससे इसमें शामिल होने वालों को सहायता मिल सके। समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी होगा। आयोग का मानना है कि अंग्रेजी और कंप्यूटर की जानकारी आज के दौर में सबसे अधिक जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने