श्रावस्ती यूपी-विचारधाराओं पर प्रकाश डालकर मा० पिछड़ों के नेता श्री धरतीपुत्र मुलायमसिंह यादव जी के नीतियों का अनुसरण करने का शंकल्प लिया

रिपोर्ट के के गुप्ता श्रावस्ती

आज दिनाँक 22/11/2021 को समाजवादी पार्टी कार्यालय भिनगा श्रावस्ती पर परम आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा मा०प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेशउत्तम पटेल जी के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव की अध्यक्षता में परम श्रद्धेय पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मा०श्री मुलायमसिंह यादव जी की 83 वां जन्मदिन मनाया गया। 
     इसी अवसर पर आदरणीय नेता जी के जनकल्याणकारी विचारधाराओं पर प्रकाश डालकर मा० पिछड़ों के नेता श्री धरतीपुत्र मुलायमसिंह यादव जी के नीतियों का अनुसरण करने का शंकल्प लिया गया।
      इस मौके पर पूर्व विधायक 289 भिनगा श्रीमती इन्द्राणी वर्मा जी, पूर्व विधायक 290 श्रावस्ती हाजी मो०रमजान जी सहित जनपद श्रावस्ती के हमारे सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
    *सर्वजीत यादव*
          स०पा०
  जिलाध्यक्ष-श्रावस्ती

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने