आशा पाठक संवादाता बहराइच
बहराइच यूपी -हिन्दुओं के बड़े पर्वों में शुमार दीपावली पर्व पर मंगलवार को धनतेरस की खुशियां साझा करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह नगरौर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद बुजुर्गों का कुशलक्षेम जानकर उन्हें नए परिधान व मिठाइयां भेंट की। एसपी का सानिध्य पाक वृद्धाश्रम के बुजुर्ग गदगद हो गए और उन्होंने एसपी को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। एसपी के साथ एएसपी देहात अशोक कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी व सुलह अधिकारी सदर राकेश चन्द्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
नगरौर स्थित वृद्धाश्रम के प्रबंधक दिलीप द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह मंगलवार की सुबह वृद्धाश्रम पहुंचीं और बुजुर्गों से बातचीत कर उनसे उनका हाल -चाल जाना। प्रकाशोत्सव पर खुद को अकेला महसूस कर रहे बुजुर्ग एसपी का सानिध्य पाकर गदगद हो गए। एसपी ने वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को दीपावली पर्व पर नए परिधान व मिठाइयां भेंट की और उन्हें दीपावली व धनतेरस की शुभकामनाएं दी।