रिपोर्ट के के गुप्ता
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष*
उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला
जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद के चलते आज रात 05/11/2021 को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर ग्राम के मजरा बैजूखेडा गांव में लगभग 10बजे रात में रामजी, रामचंद्र, राधेश्याम पुत्रगण रामनाथ व अशोक रामकुमार, विकास, अर्पित पुत्रगण रामजी, अंकित पुत्र रामचन्द्र, विपिन, अजीत पुत्रगण
रामखेलावन और लगभग 10 अज्ञात व्यक्तियों ने गांव के निवासी रामशंकर सुपुत्र रामदुलारे के घर पर हथियार बन्द हो उनकी पत्नी और बच्चों को लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सुमन पत्नी रामशंकर, शैलेश कुमार पुत्र शंकर की चीखपुकार सुन कर पडोस में रहने वाले धर्मवीर पुत्र हीरालाल उनकी पत्नी और मुहल्ले के अन्य लोग बीच बचाव करने गये जिसमें उनको भी गम्भीर चोट आयी है।
इलाज के लिए पीड़ित पक्ष जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती हैं पीड़ित पक्ष के अनुसार उक्त घटना के संबंध में अभी तक आरोपियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है ।