प्रतापगढ़ से डा.आर.आर.पाण्डेय की रिपोटॅ
ब्रेकिंग प्रतापगढ़:-* मनचले युवकों से परेशान किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, 20घंटे बाद भी नहीं मिली किशोरी, तलाश है जारी। नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी का नाम रूपा (लगभग22) वर्षीय है। बताया जाता है की मनचले युवकों द्वारा लगातार धमकी के चलते किशोरी ने उठाए ऐसा कदम, जानकारी के अनुसार लड़की की शादी की बात कहीं और करने से मनचले युवकों ने
किशोरी के घर जा कर मां को मारा पीटा, जिसके बाद बीते बुधवार दोपहर में गांव के ही पास से गुजरे सई नदी में किशोरी ने लगा ली छलांग, हालाकि सूचना पर पहुंची पुलिस खोजबीन में जुटी, गोताखोर खोजबीन में जुटे। परिजनों के तहरीर पर आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोंसाई का पुरवा थरिया का मामला।