प्रतापगढ़ यूपी-तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी जोरदार टक्कर वृद्ध महिला की मौके पर हुई मौत


उप संपादक - डॉ आर आर पाण्डेय

ब्रेकिंग लखन ऊ,प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला

तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी जोरदार टक्कर वृद्ध महिला की मौके पर हुई मौत

रोड एक्सीडेंट में मृतक महिला का नाम पतरका कोरी बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बालापुर से शिवाला तिराहे के बीच में
 पंडित का पुरवा दलित बस्ती है ब्रेकर ना होने की वजह से आए दिन लोगों को रोड एक्सीडेंट में गंवानी पड़ती है अपनी जान।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ग्रामीण ब्रेकर बनवाने के लिए कर रहे हैं मांग।

घटना की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे मृतक के परिजनों को रोते बिलखते देखकर उनको समझाया और उन्हें सांत्वना दी।

 शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पूरा मामला है अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला पंडित के पुरवा गांव का।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने