उप संपादक- डॉक्टर आर आर पांडे
विषाक्त दही खाने से नौ लोग बीमार*
जिला अस्पताल रेफर
प्रतापगढ़ जिले की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी राम बहादुर वर्मा (65) व उनके परिवार के नौ लोगों की घर के मवेशी के दूध से बनी दही खाने से शाम हालत बिगड़ गई। लोगों को उल्टी व दस्त शुरू हो गई। रामबहादुर के साथ ही उसकी पत्नी लखपति (60) व पुत्र लवलेश (27) तथा सुभाष चन्द्र वर्मा (40), शिवानी (24) पुत्री विकास वर्मा, सविता (28) पत्नी घनश्याम वर्मा, संगीता (30) पत्नी राधेश्याम, अंतिमा(30) पत्नी अविनाश वर्मा, सुप्रिया (10) पुत्री सुभाष वर्मा की हालत बिगड़ने पर मंगलवार को
लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सभी नौ लोगों को मंगलवार रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टर ने बताया कि घर की बनी दही खाने से नौ लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है!