प्रतापगढ़ यूपी-स्कूल संचालकों को शासन-प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों का नहीं है तनिक भी भय छुट्टी के दिन भी खुले रहते हैं स्कूल साँगीपुर

उप संपादक डॉ आर आर पाण्डेय V K india live

साँगीपुर में छुट्टी के दिन भी खुले रहते हैं स्कूल

स्कूल संचालकों को शासन-प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों का नहीं है तनिक भी भय*
क्षेत्र के स्कूलों के प्रबंध तंत्र मनमानी पर उतारु।
जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज के अन्तॅगत विकासखंड साँगीपुर के क ई स्कूल घोषित अवकाश में भी खोले जाने की सूचना प्राप्त हो रही है।यदि सूत्रों की
 मानें तो शिक्षा विभाग के छुट्टी तालिका सूची की बात करें तो बुधवार से लगातार विद्दालय बंद होने का आदेश साफतौर पर जिला विद्दालय निरीक्षक की सूची में स्पष्ट रुप से उल्लेखित है परन्तु ब्लाक साँगीपुर में छुट्टी व अवकाश के दिनों में विद्दालय खोलकर जहां स्कूल संचालक जिला विद्दालय निरीक्षक के आदेश को अँगूठा दिखा रहे हैं तो शासनादेश की सरेआम धज्जी उडा़ रहे हैं ।इन्हें न ही शासन-प्रशासन का भय है न ही शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों का।यहाँ इनका अपना नियम कानून चलता है।कि मैं चाहे जो करुँ मेरी मजीँ ।हाँ यदि सूत्रों की मानें तो ऊँची रसूख,राजनीतिक पकड़ व दबंग ई के बल पर ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कोई भी ब्यक्ति या क्षेत्रवासी मुँह खोलने को तैयार नहीं होता अब अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं कि इन शिक्षा माफियाओं की किस कदर क्षेत्र में इनकी तूती बोलती है।अब देखना है कि योगी सरकार व जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग को धता बताने वाले ऐसे लोगों पर कब कायॅवाही होती है।इसका क्षेत्र की जनता को रहेगा बेसब्री से इंतजार।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने