प्रतापगढ़ यूपी-अशिक्षा पर प्रमोद तिवारी का चर्चा मे रहा सियासी तंज

उप संपादक - डॉ आर आर पाण्डेय

अशिक्षा पर प्रमोद तिवारी का चर्चा मे रहा सियासी तंज

लखन ऊ, प्रतापगढ़, लालगंज। नगर के राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे हुए संस्थापक दिवस समारोह मे सीडब्ल्यूसी मेंबर व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का अशिक्षा पर कसा गया तंज कार्यक्रम स्थल से लेकर इलाके मे शुक्रवार को खासी सरगर्मी मे देखा गया।
 प्रमोद तिवारी ने बिना किसी का नाम लिये इशारे ही इशारे मे स्थानीय रामपुर खास के विकास मे बाधा खडी करने वाले प्रतिद्वंदियों पर जमकर निशाना साधा। प्रमोद तिवारी के भाषण पर अभिवावक दीर्घा से कई बार बजी तालियों की भी गंूज सियासी सरगर्मी बढ़ा गई दिखी। कार्यक्रम स्थल पर प्रबुद्ध वर्ग मे भी प्रमोद तिवारी के भाषण कला के अंदाज की जहां सराहना दिखी। वहीं कार्यक्रम मे मौजूद भाजपा के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का भी प्रमोद तिवारी ने स्वयं सम्मान किया। प्रमोद तिवारी तथा शिक्षक विधायक के बीच अतिथि दीर्घा मे हास परिहास तथा राजनीतिक सौहार्द को देख भी लोग कहने लगे जब शिक्षा की गूंज होती है तो विकास का नजारा दिखता है और जब अशिक्षा का अहंकार बोलने लगता है तो सांगीपुर जैसी घटना सामने दिखा करती है। संस्थापक दिवस मे प्रमोद तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की भी जमकर हौसला आफजाई की। कलाकारों को प्रमोद तिवारी ने जब स्वयं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तो सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिषद के मंच पर नौनिहालों के चेहरे पर सुनहली मुस्कान भी खिल उठी दिखी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने