प्रतापगढ़ यूपी -विधायक मोना की ओर से चलाया गया विशेष सेनिटाइजेशन अभियान

उप संपादक- डा.आर.आर.पाण्डेय की रिपोटॅ

विधायक मोना की ओर से चलाया गया विशेष सेनिटाइजेशन अभियान*

लालगंज के इटैला गांव मे सेनिटाइजेशन अभियान*

 लखन ऊ ,प्रतापगढ़, लालगंज। दीपावली के त्यौहार को लेकर कोरोना से बचाव के लिए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा विशेष सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। चार माह से कोरोना की
 संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए विधायक के द्वारा क्षेत्र के गांवो मे चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। शनिवार को क्षेत्र के इटैला गांव मे विधायक के द्वारा भेजवायी गई निजी मशीन से गांव तथा उसके पुरवों मे सार्वजनिक स्थानों व घर-घर दवाओं का
 छिडकाव किया गया। अभियान का संयोजन रामू मिश्र ने किया। वहीं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र तथा मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अभियान मे जुटी टीम की हौसला आफजाई करते दिखे। इस मौके पर अवधेश सिंह, अजय तिवारी, प्रधान वीरेन्द्र वर्मा, नामवर सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने