पटना-भाजपा सरकारों की तारीफ करते हुए महिलायों के उत्थान के लिए चालू की गई योजनाएं

साहिल संपादक के के गुप्ता

जन सेवा समिति नजीबाबाद के द्वारा लायन्स क्लब हाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी
 सरकारों में आज की महिला सशक्त और आत्म निर्भर बन चुकी है और आज की नारी अब अबला नहीं दुर्गा शक्ति है और समाज के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान लिख रही हैं लीना सिंघल ने कहा की आज महिलाएं खेल और सेना में कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों से आगे खड़ी है और हर परीक्षा में बेटियों का स्थान सबसे आगे आ रहा है लीना सिंघल ने भाजपा सरकारों की तारीफ करते हुए महिलायों के उत्थान के लिए चालू की गई योजनाएं को लिए प्रधानमंत्री मोदी और  मुख्यमंत्री योगी  का धन्यवाद दिया और महिलायों से भाजपा के साथ जुड़ने और साथ चलने का आह्वान किया लीना ने कहा सती प्रथा और तीन तलाक महिला के जीवन में अभिशाप थे जिन्हे राजा राम मोहन राय और नरेंद्र मोदी जैसे युग परिवर्तकों ने समाप्त करके महिला के जीवन में क्रांतिकारी योगदान दिया है इस अवसर पर कार्यक्रम में शोभा चौधरी मनीषा सैनी सीमा करनवाल नीलम कर्नवाल सुरभि सिंह डॉक्टर दीप शिखा प्रीति सिंह गायत्री निराला आदि विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने संबोधन में महिलायों को नारी शक्ति के मान  सम्मान के एकजुट होने का ऐलान किया इस अवसर पर रजनी प्रीति त्यागी अंजली निशा सुशीला मीना सुनीता आदि के साथ भाजपा जिला मंत्री बलराज त्यागी नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित मंडल अध्यक्ष जुगनेश चौधरी पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र ठाकुर कमल सैनी महामंत्री शिवम चौहान मोर्चा अध्यक्ष कोमल सिंह राकेश कौशिक सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष राकेश ने धनव्याद कार्यक्रम संयोजक प्रीति ने किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने