उन्नाव यूपी दबंगों ने जान से मार डालने की नीयत से किया वार,बाइक को बनाया आग का शिकार

रिपोर्ट के के गुप्ता


बांगरमऊ-उन्नाव

दबंगों ने जान से मार डालने की नीयत से किया वार,बाइक को बनाया आग का शिकार
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गाँव के घासू खेरा में जितेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह को जान से मार देने की नीयत से तब्बल से दबंगों ने गर्दन पर उस समय प्रहार कर दिया जब वह अपने खेत पर फसल खा रहे पालतू जानवर की शिकायत लेकर जानवर के मालिक के पास गया पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा लेकिन रास्ते में ही पहले से घात लगाए बैठे जानवर के मालिक के दबंग साथियों ने पीड़ित को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और बुरी तरह मारने पीटने लगे पीड़ित को अधमरा करने के बाद दबंगो ने पीड़ित की मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर मोटरसाइकिल में आग लगा दी जिससे गाड़ी मौके पर ही जलकर ध्वस्त हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन 112 व 1076 पर सूचना देने के साथ ही एम्बुलेंस से अधमरी अवस्था में पीड़ित को बांगरमऊ सरकारी अस्पताल पहुंचाया थोड़ा स्वस्थ होने पर परिजनों को पूरी जानकारी दी जानकारी होने पर परिजनों ने समुचित घटना की तहरीर  कोतवाली में दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने