प्रतापगढ़ यूपी-बकुलाही नदी में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की गई जान

उप संपादक -डॉ आर आर पाण्डेय की रिपोर्ट


, प्रतापगढ़
 बिहार ब्लॉक के थाना बाघराय अंर्तगत ग्रामसभा देवरी निवासी रामफल गौतम  उम्र करीब 60 वर्ष कल दिनांक 6,11,2021की शाम को करीब 3बजे जानवर  चराने बकुलाही नदी की ओर गया था।
 देर रात तक परिजन रामफल की वापसी का करते रहे इंतजार 
जब देर रात मृतक रामफल घर वापस नहीं आया तो 
परिवारी जनों द्वारा बाघराय पुलिस को दी गई सूचना 
सूचना के आधार पर पहुंचे हल्का इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार , सब इंस्पेक्टर हरिमोहन राजपूत  हेड कांस्टेबल ,जटाशंकर  शुक्ला आरक्षी आलोक रंजन  आरक्षी  मिथिलेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से रामफल को ढूढने का किया लगातार प्रयास 
पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह करीब 7बजे बकुलाही नदी के जल में झाड़ में फंसी दिखी रामफल गौतम सुत किशन गौतम की लाश ।
 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए किया रिफर ।
खबर लिखे जाने तक हल्का दरोगा एसआई दुर्गेश कुमार ,हेड कांस्टेबल,जटाशंकर शुक्ला और आरक्षी आलोक रंजन मौके पर रहे मौजूद।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने