लखनऊ यूपी-एसपी लखीमपुर खीरी विजय ढुल को वेटिंग में भेजा गया

रिपोर्ट डॉक्टर सोनी शर्मा लखनऊ

लखनऊ।हटाए गए लखीमपुर खीरी के एसपी विजय ढुल।*
*एसपी लखीमपुर खीरी विजय ढुल को वेटिंग में भेजा गया।*
*संजीव सुमन बने एसपी लखीमपुर खीरी।*
*अमित कुमार आनंद बने डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट।*


*लखनऊ ।16 नवम्बर को पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे।सुल्तानपुर में होगा उदघाटन।*
  *इस दौरान आयोजित समारोह में लड़ाकू विमान एक्सप्रेस वे के रनवे पर उतरकर फिर उड़ान भरेंगे।* 

 *जानकारी के मुताबिक़ वायुसेना की तरफ़ से पहली बार राफ़ेल को इसी एक्सप्रेस वे पर उतारा जाएगा।* 

 *इस आयोजन के ज़रिए सरकार प्रदेश में विकास के साथ साथ भारत की बड़ी सैन्य शक्ति का संदेश देने की कोशिश करेगी।* 

*यूपीडा के चेयरमैन अवनीश अवस्थी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि एयर स्ट्रिप को तैयार करने की कार्यवाही पूरी हो चुकी है।*




*आस्था के पथ पर उठे लाखों पग।*
*अयोध्या।राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब। राम की नगरी में 14 कोसी परिक्रमा का हुआ शुभारंभ। 10:22 पर भगवान राम के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने उठाई परिक्रमा। 14 कोस परिक्रमा अक्षय नवमी के मौके पर की जाती है राम नगरी में। 2 वर्ष से कोरोना मैं प्रभावित थी परिक्रमा। मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह। कल सुबह 8:33 पर होगी समाप्त।*



*अयोध्या।दस पेंड शीशम काटने के मामले में ठेकेदार सुशील दूबे व अमरेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज। खण्डासा थाने में मुकदमा दर्ज, वन विभाग के वीट प्रभारी राम नमन वर्मा की तहरीर पर खण्डासा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,खण्डासा थाना क्षेत्र के रायपटटी निवासी ठेकेदार ने मोहम्मदपुर गांव में अवैध तरीके से काटे थे शीशम के पेंड।*


*लखनऊ।5 पीपीएस अफसरों के तबादले।*
*अखिलेश भदौरिया बने एडिशनल एसपी सिटी मुरादाबाद।*
 *इंदु विश्वकर्मा बनी डीएसपी अलीगढ़।*
 *आशुतोष तिवारी बने डीएसपी मुरादाबाद।*
*मनीष कुमार यादव बने डीएसपी एयरपोर्ट सुरक्षा प्रयागराज।*
*आलोक अग्रहरि बने डीएसपी मुरादाबाद।*


*अयोध्या।अयोध्या कोतवाली पहुंचे सँत परमहंस दास।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में दी तहरीर।तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने दी तहरीर।संत परमहंस दास ने कहा सलमान खुर्शीद ने सनराइज ओवर अयोध्या पुस्तक में हिंदुओं को बताया हैं आतंकवादी।सलमान खुर्शीद के ऊपर कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली में दी है तहरीर।नहीं दर्ज होगा मुकदमा तो करेंगे धरना- संत परमहंस दास*रिपोर्ट डाक्टर सोनी शर्मा अयोध्या

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने