संवाददाता धर्मेन्द्र कुमारगुप्ता -केके गुप्ता संवाददाता
श्रावस्ती -- दीपावली व धनतेरस त्यौहार में ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला गांव के आदमी के साथ बाइक से सामान खरीदने कस्बा इकौना बाजार मे मंगलवार को शाम अस्पताल के सामने दो अावारा सांडो के भिड़ंत मे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । महिला को सांड ने सींगो से कई बार उठा उठाकर पटका जिससे पैर मे तीन जगह फ्रैक्चर हो गया । आसपास के लोगों ने दौडकर लाठी डंडो से सांडो को भगाकर घायल महिला को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया । चिकित्सकों ने महिला को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया । थाना इकौना ग्राम पुरुषोत्तमपुर
निवासी संजू देवी पत्नी कृष्ण पाल सिंह अपने घर के मजदूर लोहा पुत्र हैदर अली के साथ बाइक से इकौना बाजार में मंगलवार को धनतेरस एवं दीपावली पूजा के सामान खरीदने के लिए आई हुई थी । सीएचसी अस्पताल के निकट दो आवारा सांडों के बीच भिड़ंत होने पर बाइक पर बैठी महिला को सींग से उठा उठाकर पटका जिससे महिला संजू देवी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोस हो गयी । घटना को देख ग्रामीण से आये महिला पुरूष, बच्चो मे अफरा कफरी का माहौल देख भगदड़ मच गयी । आसपास के लोगों ने घायल महिला को उठवाकर सीएचसी अस्पताल इकौना में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने घायल महिला की दवा इलाज के बाद पैर में फ्रैक्चर बता कर ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया ।