रिपोर्ट के के गुप्ता के साथ आशा पाठक की रिपोर्ट
ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव*
___________________
नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा नगर में पलूशन फैलाने का किया जा रहा है कार्य...
नगर पालिका के जिम्मेदारों की मनमानी से नगर वासी परेशान...
अस्थमा के मरीजों को हो रही है अत्यधिक दिक्कतें इस पोलूशन से हो सकता है नगर के अस्थमा के मरीजों के साथ बड़ा हादसा....
जनपद के आला अधिकारी पूरी तरह से बेखबर जबकि वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया और कई बार जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिया गया....
जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी से चांदमारी में कचरा कूड़ा डंप करके जलाया जा रहा है...
मुख्य मार्ग उन्नाव हरदोई और मोहल्ले में इतना धुआं भरा हुआ है जैसे कि कोहरा प्रतीक हो रहा है...
कूड़े के जलने की दुर्गंध के साथ-साथ धुआं से अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में कठिनाइयां हो रही है...
यही नहीं चांदमारी में कचरे कूड़े के पहाड़ बना दिए गए हैं और मुख्य मार्ग पर भी कचरा कूड़ा जमकर डाला जा रहा है जिससे आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है...
लेकिन उन्नाव जिले की शासन प्रशासन पूरी तरह से बेखबर।
*उन्नाव शहर के चांदमारी दरोगा बाग का है पूरा मामला।*