रिपोर्ट -के के गुप्ता
लोगों के सम्मान में दीपक त्रिवेदी मैदान
भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ
डॉ शुभम मिश्र
मीडिया हाउस DSM
बहराइच। आज दिनांक 24 नवंबर 2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर चल रही पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा पद यात्रा के आखिरी दिन जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र "जे.पी" के नेतृत्व में महसी विधानसभा में 14 नवम्बर से 24 नवम्बर तक 10 दिन महंगाई के खिलाफ प्रतिज्ञा पदयात्रा महसी के ग्राम पंचायतों निकाली गई। जिसमें ग्रामों में महंगाई के विरोध में घर-घर व हाट बाजारों पर जाकर लोगों को भाजपा के कुशासन के खिलाफ जागरूक किया गया।
आज पद यात्रा के अंतिम दिन फखरपुर ब्लाक के ग्राम राजारेहुआ से होते राजा बौंडी, रानी बगिया, पहिया, बेहटा चूरामन,धर्मापुर,जैतापुर आदि ग्रामो में पदयात्रा व नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। आनंद अवस्थी ने नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनता महगाई से त्रस्त है और भाजपा जनता को गुमराह करने में व्यस्त है। 2022 में भाजपा की हार निश्चित है, इनकी हिटलर शाही का अंत होने जा रहा है।
इस अवसर पर मुनाऊ मिश्रा,जियाउद्दीन अंसारी,दीपक त्रिवेदी,राम समुझ यादव,जय कृष्ण मौर्या, सन्नों देवी व न्याय पंचायत पदाधिकारी,ग्राम पंचायत पदाधिकारी सहित तमाम कांग्रेसजन यात्रा में शामिल रहे।