बहराइच यूपी -सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर बहराइच जिला अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क*


रिपोर्ट -के के गुप्ता

बहराइच यूपी -सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर बहराइच जिला अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क* 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सामाजिक परिवर्तन यात्रा 9 नवंबर को जनपद बहराइच में आ रहा है,जिसको लेकर पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने आज बहराइच विधानसभा के क्षेत्र में दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया और बड़ी तादाद में लोगो को आज पार्टी कि सदस्यता दिलाई और  सासरपारा के निवासी राजू को पार्टी विधानसभा का सचिव बनाया मनोनीत किया गया।
पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने बढ़ते पेट्रोल ,डीजल वा घरेलू गैस पर भाजपा सरकार के पर साधा निशाना और कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है  जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी कि सरकार है और समय आने पर जनता भाजपा सरकार को  कड़ा जवाब देगी।।

ईस कार्यक्रम में पार्टी के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वकार मेकरानी, बहराइच विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव ,इस्लाम अहमद विधानसभा महासचिव बहराइच, राजू विधानसभा सचिव, पंकज कुमार त्रिपाठी ,प्रजापती जी, मुनीर अहमद, आदी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।
मोहम्मद वसीम
 जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बहराइच 
286 विधानसभा क्षेत्र बहराइच

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने