प्रतापगढ़ यूपी-विधानसभा पट्टी का लड़की हूं लड़ सकती हूं कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसम्बर 2021 को

रिपोर्ट - डा.आर.आर.पाण्डेय की रिपोटॅ


प्रतापगढ़, पट्टी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर 249 विधानसभा पट्टी के औराइन गांव से नारंगपुर बाजार तक पैदल यात्रा करके लड़की हूं लड़ सकती हूँ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय मिश्रा के
 तत्वावधान में किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह सजग है अगर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो दो लाख नई सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मौजूदा प्रावधान के अनुसार 40 फीसदी नौकरियां महिलाओं को दी जाएंगी, महिलाओं को टिकट  में 40 फ़ीसदी हिस्सेदारी तय की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा बहुओं को प्रतिमाह दस हजार रुपये मानदेय कांग्रेस की सरकार में दिया जाएगा । स्वयं सहायता समूह को 4% ब्याज की दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।  मनरेगा योजना में  महिलाओं के लिए 40% कार्य आरक्षित किए जाएंगे,  कक्षा 12 में प्रत्येक लड़की को स्मार्टफोन तथा स्नातक कक्षाओं में नामांकित प्रत्येक लड़की को स्कूटी दी
 जाएगी । माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को आय वर्ग के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा इस सरकार में बेरोजगारों के पास नौकरी नहीं है, महिलाओं को सुरक्षा नहीं है तो इस सरकार से भला क्या फायदा अब राजनीतिक बदलाव होकर रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने