जिला संवाददाता -डॉ आर आर पाण्डेय
कांग्रेस सदस्यता अभियान में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
पट्टी
249 विधानसभा पट्टी के प्रसिद्ध समाजसेवी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय मिश्रा के नेतृत्व में पट्टी ब्लॉक के सैफाबाद में कैम्प लगाकर कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया गया, जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान संजय मिश्रा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है कांग्रेस पार्टी से लोग अब धीरे-धीरे जुड़ रहे हैं और सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं कांग्रेस की सरकार बनने पर मूलभूत
आवश्यकताओ पर बल दिया जाएगा और किसानों नौजवानों महिलाओं विद्यार्थियों की तमाम समस्याओं का स्थाई निराकरण किया जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के हर तबको के साथ चलती है यह सामाजिक समरसता आपसी भाईचारा एकता और विश्वास तथा संविधान के अनुरूप कार्य करने वाली पार्टी है जिसमें नैतिकता और सामाजिक समभाव दिखाई देता है उन्होंने कहा कि इच्छुक लोग इस सदस्यता महा अभियान में 8230005000 पर मिस कॉल करके भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ सकते हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड पट्टी कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष तिवारी प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी रणजीत सिंह सलूजा, रुद्र कुमार शुक्ला, अनिल शर्मा, देवेंद्र पांडे, रामदौड़ सिंह, प्रकाश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, रामप्यारे सरोज,राजकुमार विश्वकर्मा, साधू ओझा, दिनेश तिवारी, रमेश चंद्र मिश्रा ,रिंकू माली, रंजीत मोदनवाल, मोहनलाल वैश्य, संदीप मिश्रा, राधेश्याम यादव, दिवाकर मिश्रा, लल्लू शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।