जिला संवाददाता- वीरेन्द्र कुमार
कर्नलगंज गोंडा। बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय में उधारी के बाबू से काम चलाया जा रहा। यहां नौ माह से बड़े बाबू की कुर्सी खाली है, जिससे प्रत्येक कार्य मे समस्या उतपन्न हो रही है। मगर सब कुछ जान कर भी जिम्मेदार मौन हैं। प्रकरण कार्यालय उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड प्रथम कर्नलगंज से जुड़ा है। बीते अप्रैल माह में यहां तैनात बड़े बाबू देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। तब से यहां किसी दूसरे बाबू की तैनाती नही की गई है, जिससे इस कार्यालय के बड़े बाबू की कुर्सी खाली है। और कार्यालय का लिपिकीय कार्य भी बाधित है, प्रत्येक कार्य के लिये बाबू को एलाट कराकर कार्य कराया जा रहा है। जिससे समस्या बनी हुई है, मगर सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार मौन हैं। उपखंड अधिकारी कर्नलगंज सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बीते अप्रैल माह में बड़े बाबू देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। तब से आज तक कार्यालय में बड़े बाबू की तैनाती नही हो सकी है। उन्होंने बताया कि डिवीजन के बड़े बाबू को कार्य एलाट करके कराया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता प्रसून त्यागी ने बताया कि आगामी मार्च माह में हमारे कार्यालय में तैनात बड़े बाबू सेवामुक्त हो रहे हैं। हमारे कार्यालय के बड़े बाबू की भी कुर्सी खाली हो जायेगी। बड़े बाबू की तैनाती मैं नही करता हूँ, ऊपर से तैनाती की जाती है। उन्होंने बताया कि बड़े बाबू की तैनाती के लिये लिखापढ़ी की जा चुकी है।