गोंडा कटरा बाजार- बीजेपी द्वारा टिकट ना मिलने पर बीजेपी नेता विनोद शुक्ला ने दिया इस्तीफा

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

गोंडा ब्रेकिंग*-

बीजेपी द्वारा टिकट ना मिलने पर बीजेपी नेता विनोद शुक्ला ने दिया इस्तीफा,

ईमेल के माध्यम से पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा,

 297 कटरा बाजार विधानसभा से बीजेपी से दावेदारी कर रहे थे विनोद शुक्ला,

8 वर्षों से गोंडा की राजनीति में सक्रिय थे विनोद शुक्ला,

पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का व्यक्तिगत रूप से दिया था साथ ,

टिकट न मिलने से नाराज होकर गोंडा के पार्टी के बड़े नेताओं पर लगाया आरोप,

कहा भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया,

मेरी टिकट लगभग फाइनल था। आखिरी क्षणों में,

भारतीय जनता पार्टी ने अपने उन्हीं पुश्तैनी पुराने चेहरों पर दांव लगाया,

जिनके लिए सियासत जिनको विरासत में मिली है। और विरासतें में तय नहीं करेंगे,

कि सियासत कौन करेगा कटरा में सियासत के लिए अब ऊंची उड़ान जिसकी होगी वही सियासत को तय करेगा,

टिकट मेरा कंफर्म था दिल्ली से फोन आया था मेरी बात भी हुई थी,

लेकिन बड़े नेता के ना चाहने के कारण मुझे टिकट नहीं मिला वह चाहते हैं की,

गोंडा की राजनीति उनकी चौखट के दलाल रहे अब गोंडा की राजनीति उनके चौखट पर नहीं रहेगी। अब गोंडा की राजनीति,
गोंडा के युवाओं, किसानों मजदूरों,गरीबों की होगी जो उनके पीछे नारा नहीं लगाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने