गोंडा करनैलगंज- ग्राम प्रधान व लेखपाल के मिलीभगत से प्रताड़ित होकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार


गोंडा करनैलगंज- ग्राम प्रधान व लेखपाल के मिलीभगत से प्रताड़ित होकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

करनैलगंज!! विकासखंड हलधर मऊ ग्राम पंचायत धमसडा के मजरे बेहड़ा गांव का है जहां ग्रामीण विगत कई सालों से गांव मे नाली के पानी जल निकासी के कोई व्यवस्था ना होने के कारण गांव में अक्सर
 जलभराव रहता है जिसके वजह से गांव वाले तमाम मुश्किलों और गंदे पानी से बीमारी का सामना भी कर रहे हैं जब इस प्रकरण में ग्रामीणों ने नाली निर्माण तथा तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने लिए ग्राम प्रधान उप जिलाधिकारी कर्नलगंज, कोतवाली कर्नलगंज ,तहसीलदार और तो और समाधान दिवस पर भी प्रार्थना पत्र देकर कर्मचारी व अधिकारी से न्याय की आशा की लेकिन सरकार और प्रशासन के लोग सबका साथ और सबका विकास का वादा करते हैं वह धरातल पर सुन नजर आई जिससे तंग आकर करीब दर्जनों ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी गोंडा को अपनी पीड़ा सुनाई जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया ,!!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने