कर्नलगंज में एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
कर्नलगंज नगर के सकरौरा चौराहे पर कई बैंकों की शाखाएं स्थित हैं। गुरुवार की सुबह एचडीएफसी बैंक में सुबह अचानक सायरन की आवाज से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बैंक के बाहर इकट्ठा होने लगी। बैंक के अंदर से आग की लपटें और धुएं का गुबार बाहर निकलता देख भगदड़ मच गई। बैंक कर्मचारियों की सूचना पर दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

बैंक में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बैंक के अंदर मौजूद लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। साथ ही बैंक में मौजूद कई आवश्यक दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। गनीमत सिर्फ इतनी रही कि बैंक के लॉकर में रखा पैसा सुरक्षित बच गया।

कर्नलगंज में एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
कर्नलगंज में एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

कागज, लैपटॉप और कागजात जले
एचडीएफसी बैंक के अंदर अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते बैंक के अंदर मौजूद कंप्यूटर, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। साथ ही बैंक में रखी एटीएम मशीन भी जलकर बर्बाद हो गई। इसके चलते बैंक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी नुकसान का पूरा आंकलन नहीं लगाया जा सका। इस भीषण अग्निकांड में गनीमत इतनी थी कि बैंक के लॉकर में रखा पैसा सुरक्षित बच गया।

जल्द काबू न पाते तो होती बड़ी घटना
क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह तथा भारी पुलिस बल के द्वारा दमकल कर्मियों की पूरी सहायता की गई जिससे आग पर जल्द से जल्द काबू पाया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि एचडीएफसी बैंक के ठीक बगल में सटा हुआ बैंक ऑफ इंडिया भी है। ऐसे में अगर जल्द प्रयास न किया जाता तो एचडीएफसी बैंक की लपटें बैंक ऑफ इंडिया
पर भी जा सकती थीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने